महाराष्ट्र। कभी अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का गुरु माने जाने वाले कुख्यात माफिया डॉन सुभाष सिंह ठाकुर को वर्ष 2022 के हत्या मामले में ठाणे की एक विशेष अदालत ने 22 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
मीरा-भायंदर-वसई विरार (एमबीवीवी) पुलिस ने सुभाष ठाकुर को सोमवार को उत्तर प्रदेश की फतेहगढ़ केंद्रीय जेल से हिरासत में लिया था, जहां वह जेजे शूटआउट केस में उम्रकैद की सजा काट रहा है।
सुभाष ठाकुर पर फरवरी 2022 में पालघर जिले के विरार के मनवेलपाड़ा इलाके में 32 वर्षीय प्रॉपर्टी डेवलपर समय चौहान की हत्या का आरोप है। इस मामले में पुलिस ने उसके खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (MCOCA) के तहत भी मामला दर्ज किया है।
पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर सोमवार रात ठाकुर को विरार लाई थी। मंगलवार को उसे ठाणे स्थित विशेष न्यायाधीश वी.जी. मोहिते की अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे 22 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया।
पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान हत्या की साजिश, अंडरवर्ल्ड नेटवर्क और अन्य आपराधिक गतिविधियों से जुड़े अहम खुलासे होने की संभावना है।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ