डीसीपी गोमती ज़ोन ने दिखाई मानवता की मिसाल, सड़क हादसे में घायल को उठाकर खुद भेजवाया अस्पताल

बाबतपुर। पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन आकाश पटेल ने मंगलवार को मानवीय संवेदनशीलता की अनूठी मिसाल पेश की। जनसुनवाई के उपरांत वीआईपी ड्यूटी की चेकिंग व क्षेत्र में भ्रमण के दौरान जब वे बड़ागाँव थाना क्षेत्र के हरहुआ ओवरब्रिज से गुजर रहे थे, तभी उन्होंने सड़क पर एक हादसा देखकर तुरंत अपना वाहन रुकवाया।

घायल व्यक्ति की स्थिति गंभीर होने पर डीसीपी पटेल ने बिना किसी विलंब के तुरंत वाहन की व्यवस्था कराई। तत्पश्चात उन्होंने स्वयं घायल को उठाकर वाहन में बैठाया और नज़दीकी अस्पताल भेजवाया, जिससे समय पर चिकित्सकीय सहायता मिल सकी।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस बल को मौके पर बुलाकर आवश्यक विधिक कार्रवाई करने व यातायात सुचारु रखने के निर्देश भी दिए गए।

डीसीपी की त्वरित व संवेदनशील पहल से मौके पर मौजूद लोगों ने उनकी सराहना की।

About The Author

Share the News