थाना फूलपुर पुलिस और गौ–तस्कर के बीच मुठभेड़, वांछित अभियुक्त अभिषेक यादव उर्फ़ गोलू गिरफ्तार

थाना फूलपुर पुलिस ने शुक्रवार को नागापुर के पास सिन्धुरिया रोड पर मुठभेड़ के दौरान वांछित गौ–तस्कर अभिषेक यादव उर्फ़ गोलू यादव को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस के अनुसार आरोपी मु.अ.सं. 396/2025, धारा 3/5A/5B/8 उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम के मामले में वांछित था।

पुलिस की घेराबंदी के दौरान आरोपी ने टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिससे आरोपी के पैर में चोट लगी। घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया। मौके से पुलिस ने 15 बोर का एक अवैध तमंचा, एक जीवित कारतूस तथा एक खोखा कारतूस बरामद किया है।

आरोपी का आपराधिक इतिहास
अभिषेक यादव पर बलुआ (चन्दौली) तथा फूलपुर (वाराणसी) थानों में गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, गोवध निवारण अधिनियम सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। हाल ही में उसके विरुद्ध मु.अ.सं. 397/2025 में आर्म्स एक्ट और बीएनएस की धारा 109(1) में भी कार्रवाई हुई है।

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में उ.नि. विजय कुमार कुशवाहा, उ.नि. दिनेश कुमार त्रिपाठी, उ.नि. राम सिंह, उ.नि. वीरेन्द्र नाथ पाण्डेय, उ.नि. कलामुद्दीन अहमद, उ.नि. अमित कुमार पाण्डेय, उ.नि. मुनिशंकर वर्मा समेत कांस्टेबल अशोक यादव, अनूप राय, अनिल कुमार यादव, रूपचन्द्र सरोज और हे०का० दिवाकर गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

About The Author

Share the News