वाराणसी। अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर सोमवार को आशा बहुओं ने सीएमओ कार्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पहुंचीं आशा कर्मियों ने मानदेय वृद्धि, सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा कार्यभार के अनुपात में उचित भत्ते की मांग उठाई।
आशा बहुओं ने कहा कि वर्षों से मांगों को लेकर ज्ञापन दिए जा रहे हैं, लेकिन समुचित समाधान नहीं मिल रहा है। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने सरकार और स्वास्थ्य विभाग का ध्यान आकर्षित करने के लिए नारेबाज़ी भी की।
सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर प्रतिनिधि मंडल से वार्ता की। आशा बहुओं ने चेतावनी दी कि मांगे जल्द नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ