पिंडरा (वाराणसी)। SIR (गणना प्रपत्र) भरने में आम जनता को आ रही परेशानियों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को उपजिलाधिकारी पिंडरा से मिला और समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पिंडरा विधानसभा प्रभारी श्री प्रकाश सिंह ने किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष (अनुसूचित जाति विभाग) राजीव कुमार उर्फ राजू राम ने आरोप लगाया कि SIR प्रपत्र भरने में सरकारी मशीनरी सहयोग नहीं कर रही है, जिससे मतदाताओं में भारी असंतोष है।
कांग्रेस नेताओं ने बताया कि सन् 2003 की वोटर लिस्ट BLO के पास उपलब्ध नहीं होने के कारण कई कॉलम पूरे नहीं हो पा रहे हैं, जिससे फॉर्म अधूरे रह जा रहे हैं। 40 वर्ष से कम उम्र की बड़ी संख्या में महिलाओं के वोट कटे होने का भी मुद्दा उठाया गया।
जनता की दिक्कतों का जिक्र करते हुए प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि कई लोग शिक्षित न होने के कारण माता–पिता का वोटर आईडी नंबर भरने में सक्षम नहीं हैं, जबकि BLO केवल फॉर्म देकर चले जा रहे हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में भारी भटकना और परेशानी बढ़ गई है।
कांग्रेस ने मांग की कि हर गांव में BLO को घर-घर जाकर SIR गणना प्रपत्र भरने का निर्देश दिया जाए, ताकि किसी भी मतदाता का नाम सूची से न कटे। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि मतदान प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और प्रशासन को इसे सुरक्षित रखना चाहिए।
ज्ञापन सौंपने वालों में सुनील यादव, राकेश सिंह रिशु,मनीष पाठक, किशन कनौजिया, धीरज पटेल, अनिल कुमार, दिना सिंह, श्याम बाबू सिंह बाबू सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ