थाना राजातालाब की मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं पर फब्तियाँ कसने वाले मनचले को दबोचा

महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से संचालित “मिशन शक्ति फेज–05” अभियान के तहत थाना राजातालाब की मिशन शक्ति केन्द्र की पुलिस टीम 17 नवम्बर 2025 को क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं एवं छात्राओं को जागरूक कर रही थी।

इसी दौरान कम्पोजिट विद्यालय कृष्णदत्तपुर के पास सड़क से गुजर रहीं छात्राओं को देखकर अश्लील इशारे व फब्तियाँ कस रहे एक मनचले को टीम ने मौके पर ही पकड़ लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम विनोद राम उर्फ विनोद राजभर (36 वर्ष) पुत्र हरिनाथ, निवासी ग्राम गोतवां, पोस्ट जमुआ बाजार, थाना कछवां, जनपद मिर्जापुर है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 296 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

About The Author

Share the News