बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में उत्सव का माहौल देखने को मिला। जीत की खुशी में शहर भर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों पर थिरकते हुए जश्न मनाया।
वाराणसी दक्षिण के विधायक नीलकंठ तिवारी ने खुद ढोल बजाकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर आतिशबाज़ी की गई और पूरे क्षेत्र में विजय के नारे गूंजते रहे।
बिहार में मिली जीत के बाद वाराणसी स्थित प्रधानमंत्री के संसदीय जनसंपर्क कार्यालय पर भी भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता जुटे। महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि और महापौर अशोक तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बिहार की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जमकर खुशी का इजहार किया।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ