वाराणसी पुलिस की बड़ी सफलता: 1 साल से फरार शातिर ऑनलाइन ठग राजीव सिंह चौहान गिरफ्तार

वाराणसी — चेतगंज थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना प्रभारी वीके शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस ने एक साल से फरार चल रहे शातिर जालसाज राजीव सिंह चौहान को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी ने पिछले साल फेसबुक के माध्यम से काली मिर्च की सप्लाई का झांसा देकर चेतगंज क्षेत्र के विनोद कुमार से 3 लाख 72 हजार रुपये की ठगी की थी। इस संबंध में चेतगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था और पुलिस तब से ही आरोपी की तलाश में थी।

जांच में पता चला कि राजीव चौहान सोशल मीडिया पर ‘अमित सिंह’ और ‘कृष्ण कुमार’ नाम से फर्जी आईडी बनाकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहा था। वह पहले भी बिहार के गया जनपद में ठगी के मामले में जेल जा चुका है। रिहा होने के बाद उसने फिर से ऑनलाइन ठगी का सिलसिला शुरू कर दिया था।

चेतगंज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

About The Author

Share the News