उत्तर प्रदेश हाई अलर्ट पर: दिल्ली विस्फोट के बाद CM योगी ने दिए सख्त निर्देश, DGP ने जारी किए आदेश

लखनऊ — दिल्ली में हुए विस्फोट की घटना के बाद उत्तर प्रदेश में सुरक्षा एवं सतर्कता को सुदृढ़ करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य को हाई अलर्ट पर रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण से घटना की जानकारी प्राप्त कर पूरे प्रदेश में सघन चेकिंग और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं।

मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने सभी जनपदीय पुलिस अधिकारियों को निम्न प्रमुख निर्देश जारी किए हैं:

1️⃣ सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी फील्ड में सक्रिय रहें और संवेदनशील, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, बाजारों, सार्वजनिक आयोजनों व धार्मिक स्थलों का निरीक्षण एवं पेट्रोलिंग करें।

2️⃣ महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, धार्मिक स्थलों, बाजारों और अन्य संवेदनशील बिंदुओं की सुरक्षा की समीक्षा कर थ्रेट असेसमेंट के अनुसार सुरक्षा स्तर बढ़ाया जाए।

3️⃣ वाहनों, मेट्रो, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, मॉल और सिनेमाघरों पर सघन चेकिंग की जाए, साथ ही जनता को अनावश्यक असुविधा न हो इसका ध्यान रखा जाए।

4️⃣ एटीएस, क्यूआरटी, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड को तत्पर मोड में रखा जाए तथा फुट पेट्रोलिंग और एरिया डोमिनेशन बढ़ाया जाए।

5️⃣ सीसीटीवी फ़ीड्स का रीयल-टाइम विश्लेषण किया जाए और स्थानीय ख़ुफ़िया तंत्र एवं नागरिक सूचना नेटवर्क को सक्रिय किया जाए।

6️⃣ भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लावारिस वस्तुओं और संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच की जाए।

7️⃣ यूपी 112 की पीआरवी लगातार संवेदनशील स्थानों पर गश्त करती रहें।

8️⃣ सोशल मीडिया की निरंतर निगरानी कर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाए।

प्रदेश पुलिस को हर स्तर पर सतर्कता और जनसुरक्षा के लिए तत्पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

About The Author

Share the News