आज़म ख़ान को बड़ी राहत — रामपुर की MP-MLA कोर्ट ने हेट स्पीच केस में किया बरी, बोले “बहुत कम ऐसा हुआ है कि बेगुनाह ही बेगुनाह साबित हुआ”

रामपुर | समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आज़म ख़ान को आज बड़ी राहत मिली है। रामपुर की MP-MLA कोर्ट ने मंगलवार को हेट स्पीच केस में उन्हें दोषमुक्त करार दिया।

कोर्ट से बाहर निकलते हुए आज़म ख़ान ने अपने अंदाज़ में कहा —

“बहुत कम ऐसा हुआ है कि बेगुनाह ही बेगुनाह साबित हुआ है। पुलिस ने सच्चाई को छिपाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी, लेकिन आखिरकार इंसाफ हुआ।”

उन्होंने आगे कहा कि “अगर हम इसमें बरी हुए हैं, तो इसका मतलब यह है कि हमने साजिशों के खिलाफ इंसाफ पाने में कामयाबी हासिल की है, जिसमें पूरे परिवार को मुजरिम साबित करने की कोशिश की गई थी।”

क्या था मामला:
2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान आज़म ख़ान पर मतदाताओं को भड़काने और निर्धारित समय के बाद वोट डालने के लिए उकसाने का आरोप था। एआरओ प्रेमप्रकाश तिवारी और एसडीएम सदर ने सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

उन्होंने उस समय अपने भाषण में सीएम योगी आदित्यनाथ और अफसरों पर भी तीखे बयान दिए थे, जिसके चलते यह मुकदमा दर्ज हुआ था।

4 दिन पहले भी मिली थी राहत:
7 नवंबर को लखनऊ की MP-MLA कोर्ट ने आज़म ख़ान को RSS के खिलाफ साजिश रचने के 6 साल पुराने केस में भी बरी किया था।

पृष्ठभूमि:
करीब तीन साल जेल में रहने के बाद आज़म ख़ान 23 सितंबर 2025 को रिहा हुए थे। यह हेट स्पीच केस उनके खिलाफ दर्ज दर्जनों मामलों में पहला है जिसमें उन्हें बरी किया गया है।

आज़म ख़ान बोले:

“आज मैं अटैची लेकर आया था… क्योंकि पहले जब सजा हुई थी, तब अटैची नहीं लाई थी। लेकिन आज ईमानदारी से कहा जा सकता है कि न्याय हुआ है।”

About The Author

Share the News