पीएम मोदी के दौरे पर वाराणसी में बड़े पैमाने पर ट्रैफिक डायवर्जन, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

वाराणसी में 7 और 8 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल उ०प्र० एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को देखते हुए कमिश्नरेट यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। दो दिवसीय वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान शहर के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही पर रोक और डायवर्जन लागू रहेगा।

जनता से अपील की गई है कि वे 7 नवंबर की शाम 4 बजे से 7 बजे तक निम्न मार्गों से बचें और केवल आवश्यक कार्य होने पर ही निकले।

मुख्य प्रभावित मार्ग

बाबतपुर एयरपोर्ट से बीएलडब्लू गेस्ट हाउस तक जाने वाले रूट —

हरहुआ ओवरब्रिज → तरना → गिलटबाजार → भोजूबीर → जेपी मेहता → सेंट्रल जेल तिराहा → फुलवरिया ओवरब्रिज → मण्डुवाडीह → ककरमत्ता → बीएलडब्लू गेट तक वाहनों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा।

महत्वपूर्ण डायवर्जन पॉइंट्स

1️⃣ बाबतपुर चौकी से शहर की ओर आने वाले भारी वाहनों को बड़ागांव की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

2️⃣ हरहुआ और तरना फ्लाईओवर पर वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान यातायात पूरी तरह बंद रहेगा।

3️⃣ बऊलिया तिराहा से फुलवरिया ओवरब्रिज तक वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा, वैकल्पिक मार्ग — चांदपुर और लहरतारा।

4️⃣ लहरतारा से मण्डुवाडीह की ओर जाने वाले वाहनों को कैंट और चांदपुर मार्ग से निकाला जाएगा।

5️⃣ मुड़ैला, भिखारीपुर, चितईपुर, अखरी, लठिया और नरिया से बीएलडब्लू गेट व ककरमत्ता की दिशा में यातायात पर रोक रहेगी।

BLW परिसर के अंदर प्रमुख डायवर्जन

  • बीएलडब्लू मुख्य गेट से किसी भी वाहन को अंदर प्रवेश नहीं मिलेगा।
  • अधिकारीगण तिराहा, कुंदन तिराहा, सेंट्रल मार्केट, सिनेमा तिराहा, डी-05 रेलवे क्रॉसिंग और सूर्यसरोवर तिराहा पर वीवीआईपी रूट पूरी तरह सील रहेगा।
  • एफसीआई गेट से बनारस रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर 8 की दिशा में वाहन नहीं जा सकेंगे।

बस, ऑटो और टोटो पर विशेष निर्देश

  • 7 नवंबर को शाम 4 बजे से शहर में प्राइवेट बसों का संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
  • ऑटो व टोटो यूनियन से अनुरोध किया गया है कि मालवीय चौराहा से भिखारीपुर, अखरी से चितईपुर, रथयात्रा और सिगरा से महमूरगंज के बीच ऑटो-टोटो का संचालन बंद रखें।

पुलिस की अपील

यातायात पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है कि वे निर्धारित समय में वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, अतिरिक्त समय लेकर निकलें और अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित क्षेत्रों में वाहन न चलाएं।

पुलिस का कहना है कि आमजन के सहयोग से प्रधानमंत्री के वाराणसी दौरे के दौरान सुचारु और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

About The Author

Share the News