मिर्जापुर जिले के चुनार रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह बड़ा रेल हादसा हुआ। कालका-हावड़ा एक्सप्रेस की चपेट में आने से करीब सात श्रद्धालुओं की मौके पर मौत हो गई, जिनमें छह महिलाएं शामिल बताई जा रही हैं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी श्रद्धालु चुनार-चोपन पैसेंजर ट्रेन से आए थे और प्लेटफार्म बदलने के लिए ट्रैक पार कर रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से हादसा हो गया। ये सभी श्रद्धालु कार्तिक पूर्णिमा स्नान के बाद बनारस जाने वाले थे।
हादसे के बाद रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस, आरपीएफ और रेलवे प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य में जुटी हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। उन्होंने एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को तुरंत राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं, साथ ही घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने को कहा है।
वहीं राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और प्रदेश सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ