रास्ते को लेकर महिलाएं पहुची तहसील

पिंडरा।
विकास खंड पिंडरा के ओदार गांव के राजभर बस्ती की महिलाएं मंगलवार तहसील स्थित एसडीएम कार्यालय पहुंची एसडीएम के न मिलने पर बैरंग वापस लौटना पड़ा।
ओदार गांव राजभर बस्ती की महिलाओं ने बताया कि उक्त बस्ती में लगभग 30 घर हैं। और हम लोगों के आने-जाने के लिए एकमात्र रास्ता पगडंडी है। रास्ता सही न होने के कारण हम लोगों को शादी विवाह करने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में एसडीएम गई थी और आश्वासन भी दिया गया लेकिन आज तक रास्ता नहीं बना।
ग्रामीणों का आरोप लगाया कि गांव के कुछ दबंग सरकारी जमीन पर कब्जा कर उसे बेच भी दिये है।
तहसील पहुचने वालों में प्रमुख रूप से लक्ष्मीना देवी, मालती देवी, रूबी देवी , सोनी देवी, सीता देवी, कलावती देवी व सुमन देवी प्रमुख रूप से मौजूद रही।

About The Author

Share the News