वाराणसी। लोहता में मंगलवार को अपना दल (कमेरावादी) का 31वां स्थापना दिवस जोरदार उत्साह के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम में समाजसेवी एवं अधिवक्ता अभिषेक सिंह सैकड़ों समर्थकों संग पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

अभिषेक सिंह ने कहा कि मैं पार्टी के सिद्धांतों और विचारधारा से प्रभावित होकर संगठन से जुड़ा हूं। मेरा लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और समान अधिकार पहुंचाना है।

उनकी एंट्री से कार्यकर्ताओं में नया जोश और उत्साह देखने को मिला।

इस मौके पर उनके साथ विपिन सिंह, विवेक सिंह, अविनाश पांडेय, प्रदीप मिश्रा, सदानंद राय, इरफान और सबलू समेत दो सौ से अधिक लोगों ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

About The Author

Share the News