वाराणसी में पुलिस पर पथराव करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, मिर्जामुराद पुलिस की त्वरित कार्रवाई से गांव में शांति बहाल

वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के ग्राम बिहड़ा पावर हाउस के पास पैसे के लेन-देन को लेकर सोमवार को दो पक्षों में विवाद और मारपीट की घटना हुई। सूचना मिलते ही थाना मिर्जामुराद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। इसी दौरान कुछ उपद्रवियों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए स्थिति को नियंत्रित किया। इस घटना में दोनों पक्षों के कुछ पुरुषों और महिलाओं को चोटें आईं।

पुलिस ने इस मामले में 6 नामजद और करीब 60 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह मामला मु0अ0सं0 294/2025, धारा 191(2)/191(3)/190/109/326/121(1)/121(2)/132/324(4) बीएनएस एवं धारा 7 आपराधिक कानून (संशोधन) अधिनियम, 1932 के तहत पंजीकृत किया गया है।

लगातार की जा रही छापेमारी के दौरान मिर्जामुराद पुलिस ने मंगलवार को घटना से जुड़े पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनमें शामिल हैं —
1️⃣ मैना पत्नी बचाऊ बनवासी (44 वर्ष)
2️⃣ शीला पत्नी स्व. साधू (46 वर्ष)
3️⃣ बचाऊ बनवासी पुत्र कुतलू (45 वर्ष)
4️⃣ बंसी बनवासी पुत्र स्व. रमई (46 वर्ष)
5️⃣ एक बाल अपचारी (16 वर्ष)।

सभी आरोपी ग्राम बिहड़ा, थाना मिर्जामुराद, जनपद वाराणसी के निवासी हैं। पुलिस द्वारा सभी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है और माहौल को पूरी तरह शांत बताया जा रहा है।

About The Author

Share the News