वाराणसी एयरपोर्ट पर बुधवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब कोलकाता से श्रीनगर जा रही इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान संख्या 6E-6961 को फ्यूल लीक की सूचना के बाद आपात (इमरजेंसी) लैंडिंग करानी पड़ी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उड़ान के दौरान पायलट को फ्यूल सिस्टम में तकनीकी गड़बड़ी का संदेह हुआ। तुरंत स्थिति की गंभीरता को समझते हुए पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) वाराणसी से संपर्क किया और आपात लैंडिंग की अनुमति मांगी। अनुमति मिलने के बाद विमान को शाम 4:10 बजे सुरक्षित रूप से रनवे पर उतारा गया।
विमान में कुल 166 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे। सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं, हालांकि लैंडिंग के दौरान यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया था। एयरपोर्ट की तकनीकी टीम और दमकलकर्मी पहले से ही रनवे पर अलर्ट मोड में तैनात रहे।
लैंडिंग के बाद यात्रियों को एराइवल हॉल में सुरक्षित स्थान पर बैठाया गया*, जबकि इंडिगो की तकनीकी टीम विमान की जांच और मरम्मत में जुटी है। एयरलाइन अधिकारियों के अनुसार, *विमान में आई तकनीकी खामी के ठीक होने के बाद उसे अपने गंतव्य श्रीनगर के लिए रवाना किया जाएगा।
इस घटना में पायलट की तत्परता और एयरपोर्ट कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ