थाना मिर्जामुराद क्षेत्र के ग्राम बिहड़ा पावर हाउस के पास 20 अक्टूबर 2025 को पैसे के लेन-देन को लेकर दो पक्षों में विवाद और मारपीट की घटना सामने आई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया।
इसी दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए सभी को मौके से खदेड़ दिया।
घटना में दोनों पक्षों के पुरुषों और महिलाओं को चोटें आई हैं। देर रात पुलिस ने भारी पुलिस बल के साथ गांव में कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाते हुए कई घरों की तलाशी ली।
थाना मिर्जामुराद पुलिस ने इस मामले में 16 नामजद और लगभग 60 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस ने कहा है कि घटना में शामिल सभी आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
ड्यूटी के बाद रंगों में सराबोर हुई वाराणसी पुलिस, पुलिस लाइन में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई होली
वरुणा पार को बड़ी राहत: अब शिवपुर स्टेशन पर रुकेगी वरुणा एक्सप्रेस
रंगों के साथ जाम का भी जोर: होली पर काशी में 27 करोड़ की शराब बिक्री