पिंडरा।
फूलपुर पुलिस द्वारा वाहन की चेकिंग के दौरान बाइक से स्टंट करने वाले युवक को बीती रात फूलपुर बाजार से गिरफ्तार किया।
मिशन शक्ति के तहत गश्त कर रही पुलिस ने बाइक से स्टंट करते हुए युवक गोरख उर्फ राजन निवासी फूलपुर को उस समय गिरफ्तार किया जब बाजार में भीड़ थी और खरीददारी करने में व्यस्त थे। स्टंट से कई राहगीरों में भगदड़ की स्थिति मच गई।
पुलिस ने आरोपित को बीएनएस की धारा 125 के तहत गिरफ्तार कर बाइक को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि युवक को रात में निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।

More Stories
ड्यूटी के बाद रंगों में सराबोर हुई वाराणसी पुलिस, पुलिस लाइन में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई होली
वरुणा पार को बड़ी राहत: अब शिवपुर स्टेशन पर रुकेगी वरुणा एक्सप्रेस
रंगों के साथ जाम का भी जोर: होली पर काशी में 27 करोड़ की शराब बिक्री