पिंडरा।
फूलपुर थाना क्षेत्र के मंगारी गांव निवासी रामआसरे प्रसाद 50 वर्ष की सोमवार को दोपहर में रेलवे लाइन क्रॉस करते समय ट्रेन की चपेट मे आने से मौत हो गई।
बताते है कि मंगारी निवासी राम आसरे वाराणसी स्थित एक दैनिक अखबार के प्रिटिंग प्रेस में काम करता था। सोमवार को दोपहर में वह लाइन पार कर रहा था। तभी ट्रेन के धक्के से बुरी तरह घायल हो गए । घायल अवस्था में क्षेत्रीय लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगापुर ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक को पत्नी के अलावा दो लड़कियां व एक लड़का है। एक लड़की की शादी हो चुकी है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मौके पर जीआरपी ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए शिवपुर स्थित मर्चरी हाउस भेज दिया।

More Stories
ड्यूटी के बाद रंगों में सराबोर हुई वाराणसी पुलिस, पुलिस लाइन में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई होली
वरुणा पार को बड़ी राहत: अब शिवपुर स्टेशन पर रुकेगी वरुणा एक्सप्रेस
रंगों के साथ जाम का भी जोर: होली पर काशी में 27 करोड़ की शराब बिक्री