वाराणसी के विकास पर बड़ा मंथन – हरदीप सिंह पुरी की अध्यक्षता में #दिशा समिति की मैराथन बैठक

वाराणसी जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा और समन्वय सुनिश्चित करने के लिए डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट कोऑर्डिनेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी (#दिशा समिति) की बैठक सर्किट हाउस सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने की। बैठक में जिले में चल रही केंद्र व राज्य प्रायोजित योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।

विकास योजनाओं पर जोर – पारदर्शिता और समयबद्धता प्राथमिकता

केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुँचे। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी अपने-अपने क्षेत्रों में चल रही योजनाओं की सतत निगरानी करने की अपील की।

जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से जिले में चल रही कुल 96 स्कीम्स की स्थिति की जानकारी समिति को दी।

जल जीवन मिशन और इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा ऐलान

  • जिले में निर्माणाधीन 531 जल जीवन मिशन योजनाओं को मार्च 2026 तक हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया गया।
  • सड़कों के पुनरुद्धार और गुणवत्ता सुधार के लिए संबंधित एजेंसी को तत्काल कार्यवाही करने के आदेश।
  • भविष्य को ध्यान में रखते हुए डिस्चार्ज एसेसमेंट कराने और परियोजनाओं में फ्लोटिंग जनसंख्या को शामिल करने पर भी जोर दिया गया।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और अन्य योजनाओं की प्रगति

  • 305623 किसानों को अब तक 897 करोड़ रुपये से अधिक की राशि 20 किस्तों में वितरित।
  • पीएम स्वनिधि योजना में अब तक 55674 लाभार्थी।
  • बाल संरक्षण योजना के तहत 3952 बच्चों को हर माह 4000 रुपये की सहायता।
  • मनरेगा के तहत 2025-26 में अब तक 70% लक्ष्य पूरा – 743475 मानव दिवस सृजित।
  • नाद व वरुणा नदी के पुनरुद्धार कार्य मनरेगा के माध्यम से जारी।
  • 11685 महिला समूह गठित (प्रदेश में प्रथम स्थान)।
  • मृदा स्वास्थ्य कार्ड – 16000 में से 11050 जारी।
  • इ-नाम योजना से हरी मिर्च, टमाटर और बैंगन के निर्यात को बढ़ावा।
  • केसीसी योजना में अब तक 294 करोड़ का लोन जारी।

जनप्रतिनिधियों का आभार और सुझाव

बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वाराणसी में कराए जा रहे अभूतपूर्व विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने बंटाईदार और कॉन्ट्रैक्ट पर खेती करने वाले किसानों को भी मुआवजा देने की सिफारिश की।

बैठक में उपस्थित प्रमुख हस्तियाँ

बैठक में यूपी सरकार के मंत्री अनिल राजभर, दारा सिंह चौहान, रवीन्द्र जायसवाल, सांसद विरेंद्र सिंह, मेयर अशोक तिवारी, पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, विधान परिषद सदस्य अन्नपूर्णा सिंह, विधायक डॉ. अवधेश सिंह, डॉ. सुनील पटेल, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल, नगर आयुक्त अक्षत वर्मा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक का संचालन जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार*ने किया।

About The Author

Share the News