वाराणसी। पर्यटन मंत्रालय, उत्तर प्रदेश पर्यटन और वाराणसी जिला प्रशासन ने मिलकर बुधवार को ‘मेरी काशी क्रिएटर्स पाठशाला’ का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में 275 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और युवाओं को कहानी कहने की तकनीक और सोशल मीडिया टूल्स पर प्रशिक्षण दिया गया।
आयुक्त एस. राजलिंगम ने बताया कि युवाओं और क्रिएटर्स को काशी की 170 कहानियों पर आकर्षक रील बनाने और उन्हें #merikashi पर अपलोड करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ क्रिएटर्स को ‘मेरी काशी एम्बेसडर’ की उपाधि मिलेगी और उन्हें राष्ट्रीय व वैश्विक मंचों पर काशी का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।
जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने कहा कि इस कार्यक्रम से युवाओं को अधिकृत टूरिस्ट गाइड बनने का भी अवसर मिलेगा। इससे वे पढ़ाई या काम के साथ-साथ आजीविका के नए रास्ते तलाश सकेंगे।
इस दौरान यूट्यूब प्रतिनिधियों ने कंटेंट क्रिएशन, रील्स की रीच व मोनेटाइजेशन पर गाइड किया। पर्यटन मंत्रालय और #MyGov ने ‘दुनिया के सबसे पुराने जीवित शहर काशी’ के लिए लोगो डिज़ाइन प्रतियोगिता भी लॉन्च की।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ