लखनऊ में फर्जी IAS गिरफ्तार

यूपी सरकार के कई कार्यक्रमों में शामिल हुआ, लग्जरी गाड़ियों से चलता था
~~~~
लखनऊ में बुधवार को पुलिस ने एक फर्जी IAS गिरफ्तार किया है। वह यूपी सरकार के कई कार्यक्रमों में बतौर विशेष सचिव शामिल हो चुका है। इसके अलावा दूसरे राज्यों के सरकारी कार्यक्रमों में सेंट्रल से सचिव बनकर शामिल होता था। उसने यह बात पुलिस के सामने भी कबूल की है।
फर्जी IAS की पहचान सौरभ त्रिपाठी के रूप में हुई है। वह खुद को अफसर बताकर पहले लोगों को रौब में लेता था फिर उनको ठगता था। वजीरगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि चेकिंग के दौरान कारगिल शहीद पार्क के पास सौरभ को पकड़ा गया।
वह पुलिस पर रौब झाड़ने की कोशिश कर रहा था। उसकी हरकतों पर शक होने पर जब सख्ती से पूछताछ और दस्तावेजों की जांच की गई, तो उसके फर्जी IAS अधिकारी होने का पता चला।

About The Author

Share the News