वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से मशीन लाइट गन का बट बरामद, एलर्ट सुरक्षा एजेंसियां

रविवार को लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उस समय हड़कंप मच गया जब सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री के चेक-इन लगेज से लाइट मशीन गन (LMG) का बट बरामद हुआ। इस घटना ने एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा कर दिए

जानकारी के अनुसार, आजमगढ़ निवासी अंकित कुमार राय एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2462 से मुंबई होते हुए अहमदाबाद जाने वाले थे। सामान्य सुरक्षा जांच के दौरान सीआईएसएफ (CISF) के जवानों को उनके बैग में संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। तलाशी लेने पर बैग से LMG का बट बरामद किया गया

About The Author

Share the News