वाराणसी में सतर्कता अधिष्ठान ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए दो अधिकारियों पर केस दर्ज किया है। शासन के आदेश पर हुई इस कार्रवाई में सोनभद्र में तैनात रहे एआरटीओ प्रवीण शंकर राय और वाराणसी के बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) जय सिंह शामिल हैं।
जांच में पाया गया कि दोनों अधिकारियों ने अपनी वैध आय से कहीं अधिक खर्च किए और इस पर कोई संतोषजनक जवाब पेश नहीं कर पाए।
आरोप है कि::
- एआरटीओ प्रवीण शंकर राय ने निर्धारित अवधि में कुल 4.50 करोड़ की आय अर्जित की, लेकिन 6.70 करोड़ रुपये खर्च किए।
- बीएसए जय सिंह ने 1.00 करोड़ की आय बताई, जबकि 2.20 करोड़ रुपये खर्च किए।
- दोनों ही अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 13(1)(बी) और 13(2) के तहत केस दर्ज हुआ है।
यह मामला शासन द्वारा सतर्कता अधिष्ठान को दी गई खुली जांच के बाद उजागर हुआ, जिसमें दोनों अधिकारियों की आय-व्यय की गड़बड़ी सामने आई। अब कानूनी कार्यवाही आगे बढ़ाई जा रही है।
यह कार्रवाई भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ