हर घर तिरंगा यात्रा अभियान के अन्तर्गत निकाली गई भव्य एवं विशाल तिरंगा यात्रा

पिंडरा।
पिंडरा विस क्षेत्र के सिंधोरा मण्डल और कठिराव मण्डल में मंगलवार को सायंकाल भाजपा द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
इस यात्रा में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और युवा एवं महिलाएं भी शामिल हुई।
भाजपा मंडल सिंधोरा के नेतृत्व मरूई भाजपा कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए और सिंधोरा बाजार के अंतिम छोर तक दो किलोमीटर की यह यात्रा पूरी करने में दो घंटे का समय लगा।
प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर निकली इस तिरंगा यात्रा में जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह बिन्नी, जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह, रामप्रवेश मिश्रा, जिला मंत्री फौजदार शर्मा, बसंत उपाध्याय, सहकारी समिति अध्यक्ष राजेश सिंह, अजीत गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामू गुप्ता, गुलाम मोहम्मद, रतन सिंगज, सुनील चौबे, विनोद जायसवाल, भोला चौरसिया रहे।वही कठिरॉव मंडल में हर घर तिरंगा यात्रा अभियान के अन्तर्गत लोगों में राष्ट्रीय भावना को जागृत करने तथा तिरंगे के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बाबतपुर पुराना चौराहा से दैत्रा वीर बाबा मंदिर तक तिरंगा यात्रा निकाला गया।
तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से
भाजपा काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष किसान मोर्चा शैलेश पांडेय, डॉक्टर अशोक गौतम, जयप्रकाश दुबे, रवि मिश्रा, सत्येंद्र सिंह, संदीप सिंह ,श्रीप्रकाश दुबे, प्रवेश दुबे, देव प्रकाश दुबे, कुलदीप पटेल रहे।

About The Author

Share the News