पिंडरा।
डिप्टी सीएमओ डॉ एचसी मौर्य ने कहाकि एएनसी(गर्भवती महिलाओं की जांच) सही तरीके से हो तो प्रसव भी सुरक्षित और सुंदर होगा। इसके लिए संवेदनशील होने के साथ जिम्मेदारी को समझने की जरूरत है।
उक्त बातें पिंडरा पीएचसी प्रांगण में आयोजित ब्यूटीफुल एएनसी कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहाकि हम यदि माँ और बच्चो की देखभाल बेहतर तरीके से करेंगे तो शिशु को स्वस्थ्य रखा जा सकता है। इसके लिए सरकार भी प्रयासरत है लेकिन हमें भी संवेदनशीलता के साथ आगे आना होगा। नवजात शिशु के लिए पहला एक मिनट बहुत अमूल्य होते हैं।
अंतरराष्ट्रीय मेडवाइफ कैरेन ने ब्यूटीफुल बर्थ के तीन सिंद्धान्तों के बाबत जानकारी दी। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ वरुण कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए कहाकि संकल्प संस्था के सहयोग से नवाचार अपनाते रहेंगे और एक टीम भावना से कार्यो को पूरा करेंगे। चोलापुर के बाद पिंडरा पीएचसी पर शुभारंभ होना सौभाग्य की बात है।
इस दौरान सेल परिवार के संस्थापक डॉ विश्वजीत कुमार, डॉ अजिंक्य काले, डॉ प्रमोद, डॉ रूपक मुखोंपाध्याय, सहित ब्लॉक की सभी एएनएम , संगिनी और संकल्प संस्था के लोग उपस्थित रहे।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ