न्यायालय के आदेश से मुकदमा दर्ज

पिंडरा।फूलपुर थाना क्षेत्र के पिंडरा बाजार निवासी विशाल जायसवाल 14 मई को जब अपनी दुकान पर बैठे थे। तभी विजय सिंह, विवेक सिंह, गोरख सिंह व 7-8 अज्ञात लोगों ने अचानक हमला बोल दिया विशाल के अनुसार हमलावरों ने दुकान में घुसकर गाली गलौज करते हुए उसके पिता, भाई और पत्नी को पीटा विरोध करने पर पत्नी को
बद नियति से छूते हुए पेट में घूसा से मारे इससे मेरी पत्नी बेहोश हो गई हमलावर दुकान से 1लाख 17000हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद जब पीड़ित थाने पहुंचा तो वहां सुलह के लिए दबाव डाला गया और उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई अगले दिन यानी 15 मई को विपक्षी फिर दुकान पर आए और कैमरे का डीबीआर उठा ले गए जिससे साक्ष्य से मिटाया जा सके तीसरी बार 16 मई को फिर हमला हुआ जिसमें भाई सुशील जायसवाल को गंभीर चोटे आई पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर विशाल जायसवाल ने न्यायालय की शरण ली अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट चतुर्थ वाराणसी के समक्ष प्रस्तुत याचिका के अनुसार के आधार पर आखिरकार फूलपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई पीड़ित ने पूरे घटना की जानकारी पुलिस आयुक्त को भी रजिस्टर्ड डाक द्वारा दी गई थी विशाल जायसवाल ने आरोप लगाया कि पुलिस शुरू से ही विपक्षियों के दबाव में काम कर रही है और उल्टे सीधे उनके ही खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कर लिया गया था अब जब मामला न्यायालय पहुंचा तब जाकर कानून ने अपनी दिशा बदली और उपरोक्त के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई पीड़ित पक्ष ने मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष विवेचना कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाए ताकि न्याय हो सके इंस्पेक्टर फूलपुर प्रवीण कुमार ने बताया कि मामला पुराना है दोनों पक्ष तहरीर मारपीट का दे दे रहे थे ।माननीय न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।

About The Author

Share the News