PM Modi ने जताई काशी विश्वनाथ और मार्केण्डेय महादेव के दर्शन की इच्छा, यादव बंधुओं को लेकर कही ये बड़ी बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से पूरे पूर्वांचल को 2200 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की कई बड़ी सौगातें दी। सेवापुरी के बनौली गांव जनसभा स्थल से उन्होंने 52 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। साथ ही देश के 9.70 करोड़ किसानों के लिए “पीएम किसान सम्मान निधि” की 20वीं किस्त भी जारी की। इसके बाद उन्होंने आयोजित जनसभा को संबेधित करते हुए कहा, सावन के पहले सोमवार को जब हमारे यादव बंधु बाबा का जलाभिषेक करने निकलते थे…डमरू की आवाज, गलियों में कोलाहल… तो एक अद्भुत भाव पैदा होता है।

पीएम ने कहा, मेरी भी बहुत इच्छा थी कि सावन के पवित्र महीने में बाबा विश्वनाथ, मार्कन्डेय महादेव का दर्शन करूं, लेकिन मेरे वहां जाने से महादेव के भक्तों को असुविधा न हो, उनके दर्शन में बाधा न पड़े, इसलिए मैं आज यही से भोलेनाथ और मां गंगा को प्रणाम कर रहा हूं।

About The Author

Share the News