स्वच्छता अभियान के चौथे दिन नर्मदेश्वर महादेव मंदिर की हुई सफाई

पिंडरा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी आगमन को लेकर चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के चौथे व अंतिम दिन फूलपुर थाना क्षेत्र के नेवादा गांव स्थित
नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में आज शुक्रवार की सुबह 8 बजे शुरू होकर 10 तक चलने वाली साफ सफाई में मुख्य अतिथि माटी कला बोर्ड के पूर्व प्रदेश सदस्य गणेश प्रजापति, ने बताया कि सावन का महीना भगवान शंकर का दिन होता है पूरे सावन का हर दिन शुभ माना जाता है और सावन के महीने में हमें भगवान शंकर के मंदिर में साफ सफाई की जिम्मेदारी जो मिली है वह मेरे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है
वही भाजपा के मण्डल अध्यक्ष सुनील दत्त वर्मा ने साफ सफाई के बाद ग्रामीणों से मिलकर नरेंद्र मोदी के जनसभा में चलने का आग्रह किया इस मौके पर विकास राय, छोटे लाल पटेल, उमेश सिंह, सुजीत सिंह, दयाशंकर दुबे, चंद्रकेश सिंह,दिनेश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष सिंह,गुड्डू सिंह, प्रदीप सिंह,कन्हैया सिंह एवं अन्य कार्यकर्ता व ग्रामवासी मौजूद रहे।

About The Author

Share the News