पुलिस देख रास्ते में छोड़कर हुए फरार
पिंडरा। फूलपुर थाना क्षेत्र के बाबतपुर रेलवे स्टेशन के समीप गुरुवार की सुबह लगभग 10 बजे बदहाल की हालत में मिले एक 10 वर्षीय बालक कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं था ।
ज्ञात हो कि मंगारी गांव के गुड्डू राम उससे पूछताछ करते हुए अपने घर ले गए घर पहुंच कर बच्चे को भी खाना खिलाया पुनः बच्चे से पूछताछ करने पर बच्चे ने बताया कि मेरा नाम अंकित यादव व मेरे पिता तिलक राम यादव जिला बस्ती बताया
कुछ देर बाद बच्चे ने बताते हुए कहा कि दो लोग मेरे घर के समीप से मुझे मोटर साइकिल से मेरे घर के नजदीक से बैठा कर बोले कि चलो हम लोग घूमने जा रहे हैं तुमको भी घुमा देंगे मोटर साइकिल पर बैठाने के बाद मेरे मुंह पर कपड़ा बांध दिए। बाबतपुर एयरपोर्ट बाउंड्री के पहले बड़ी संख्या में मोदी की सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों को देखकर बाइक सवारों ने
उसे बाइक से नीचे उतर कर यह कहा कि तुम यही रहो अभी हम बाथरूम करके आते हैं उसके बाद बाइक सवार फरार हो गए
गुड्डू राम ने बालक को अपने घर ले गए और कुछ खाना पीना खिलाया इसकी सूचना क्षेत्र पंचायत सदस्य श्याम मोहन बाबू को दी मौके पर श्याम मोहन बाबू थाना फूलपुर के उपनिरीक्षक सुनील कुमार को दी तत्पश्चात बालक अंकित यादव का फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी जगह-जगह से बच्चे के बारे में लोग जानकारी प्राप्त करते रहे इसी दौरान फूलपुर थाने के उप निरीक्षक सुनील कुमार मौके पर पहुंचे बच्चों से पूछताछ की पूछताछ के दौरान बच्चे को अपने घर का मोबाइल नंबर याद आ गया मिले मोबाइल नंबर से उप निरीक्षक सुनील कुमार ने बच्चों के पिता से संपर्क साधा और सारी स्थिति से अवगत कराया देर रात ढाई बजे बच्चे पिता तिलकराम यादव व परिजन उप निरीक्षक सुनील कुमार क्षेत्र पंचायत सदस्य श्याम मोहन बाबू, गुड्डू राम और ग्रामीणों की उपस्थिति में बच्चे के परिजनों को सुपुर्द किया गया बच्चे के परिजन गुड्डू राम
दरोगा सुनील कुमार श्याम मोहन बाबू व गुड्डू राम सहित पूरे गांव वालों बहुत धन्यवाद दी।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ