मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
बड़ागांव। थानाक्षेत्र के अहरक पश्चिमपुर गांव में बृहस्पति वार को दोपहर में ससुराल में रह रही एक 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता ने दहेज के लिए दामाद पर पुत्री की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुये स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोष्टमार्टम के लिए भेजते हुए विधिक कार्रवाई कर रही है।
जानकारी के अनुसार जौनपुर जनपद के चंदवक थाना अंतर्गत ग्राम गुलरा (ममरखा) निवासी गामा प्रसाद के पुत्री प्रीति की शादी 8 जुन 2023 को बड़ागांव थानाक्षेत्र के अहरक पश्चिमपुर गांव निवासी धर्मराज के पुत्र संजीव कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद पति पत्नी से एक चौदह माह का पुत्र भी है बृहस्पतिवार को दोपहर में विवाहिता के ससुर ने मायके वालों को सूचना दिया की आपके पुत्री का निधन हो गया है। सूचना पर पहुंचे विवाहिता के पिता ने देखा की उनकी पुत्री का शव घर के बाहर चारपाई पर ढक कर रखा गया था और उसके गले पर कसने का निशान है। लड़की के पिता ने इसकी सूचना बड़ागांव पुलिस को दिया तथा आरोप लगाया की मेरा दामाद मेरी पुत्री को बराबर मारपीट कर प्रताड़ित करता रहता था और कहता था की तुम्हारा बाप हमें क्या दिया है जबकि हमने दहेज में गाड़ी,कुलर, फ्रिज सहित घर गृहस्थी का सारा सामान दिया था हमें आशंका है की दामाद ने मेरी पुत्री की गला दबाकर हत्या कर दिया है।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ