पिंडरा ।
हत्या के मामले में फरार चल रहे बरही कला के ग्राम प्रधान राय साहब गौतम की जगह अब तीन सदस्यी कमेटी गांव के विकास व वित्तीय कार्य देखेगी।
इस बाबत 28 जुलाई को जिला रायफल क्लब में बैठक आयोजित की गई है।
बताते चलें कि फूलपुर थाना क्षेत्र के बरही कला निवासी व ग्राम प्रधान के ऊपर एक युवक की सड़क दुघर्टना के बाद अपने सहयोगी के साथ उसकी पीटकर हत्या करने में नामजद किया गया है । जनवरी माह से ही फरार चल रहे । जिससे विकास कार्य प्रभावित है । उसी क्रम में जिला पंचायत अधिकारी आदर्श कुमार ने 28 जुलाई को ग्राम सभा के विकास कार्यो व वित्तीय संचालन के लिए त्रिस्तरीय कमेटी के गठन के बाबत रायफल क्लब में बैठक आहूत की है। जिसकी सूचना सभी ग्राम पंचायत सदस्यों को दे दी गई।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ