अर्थ दंड के नाम पर वसूले छः सौ रुपए
पिंडरा फूलपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाबतपुर रेलवे स्टेशन पर तैनात एक आर पी एफ के जवान ने दो दलित सगे भाइयों को ऐसी सजा दी की आप भी सुनेंगे तो दंग रह जाएंगे। जानकारी के अनुसार मंगारी गांव स्थित बाबतपुर रेलवे स्टेशन से अगल-बगल के लोगों का आना-जाना लगा रहता है मंगारी गांव के अधिकांश लोगों की खेत भी रेलवे लाइन उसे पर है। जिससे लोगों का आना-जाना बहुत पहले से चला रहा है। बुधवार की सुबह लगभग 10:00 बजे मंगारी गांव दलित बस्ती के कन्हैया लाल उर्फ किशन 25 वर्ष अपने भाई पवन कुमार 16 वर्ष के साथ बाजार जा रहा था बाबतपुर स्टेशन के प्लेटफार्म पर पहुंचते ही आरपीएफ के जवान ने इसे गैर कानूनी बताते हुए रोक लिया और जेल में बंद करने की धमकी देते हुए पवन कुमार से 12 बाल्टी पानी भरवाया और बड़े भाई को एक कागज देकर बोला जावो 50 पन्ना फोटो स्टेट करवा लो फोटो स्टेट का पैसा भी बड़ा भाई कन्हैयालाल ने दिया उसके बाद भी दोनों भाइयों से अर्थ दंड जुर्माना के नाम पर ₹500 और लिया गया तब दोनों को छोड़ा गया। इस आरपीएफ जवान के आतंक से पूरा गांव पीड़ित है।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ