पिंडरा।एक गौ माता की जय सेवा, सुरक्षा, के इस विशेष अभियान में हम सभी विश्व हिंदू महासंघ ( गौरक्षा प्रकोष्ठ) उत्तर प्रदेश में गौ सेवा, गौ रक्षा के पूर्व मंत्री के पद पर कार्य कर चुके अमित गिरी को गौ रक्षा प्रकोष्ठ का उत्तर प्रदेश का महामंत्री नियुक्त किया गया है। महासंघ की गौ रक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण दूबे ने अमित अवधेश गिरी को जिम्मेदारी देते हुए जारी पत्र में अमित अवधेश गिरी से कहा है उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में गौ सेवकों की सक्षम टीम बनाने की अहम भूमिका आप अपने पूर्व के अनुभव से निभाएं.
हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आपके द्वारा देश में किए गए गौ माता की सेवा कार्यों, अनुभव, मार्गदर्शन में परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज की अति महत्वाकांक्षी योजनाओं में
संगठन के कार्यकर्ता, पदाधिकारी गौ भक्त, निरंतर आगे बढ़ेंगे और हर घर में गौ माता का वास सुनिश्चित करवाएंगे। वही अमित अवधेश गिरी अपने पैतृक गांव बड़ागांव के चिलबिला में पत्रकारों को बताया कि संगठन ने हमें जो जिम्मेदारी दी है उस जिम्मेदारी का पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगा।
More Stories
पुलिस ने दबिश देकर वारंटी को किया गिरफ्तार
लुटेरों के ऊपर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई
निदेशक ने किया डायट सारनाथ भ्रमण, दिए निर्देश