पिंडरा।युवा कल्याण व प्रादेशिक विकास दल द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभा को मंच प्रदान करने के लिए पिंडरा विकास खण्ड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 22 दिसम्बर से पिंडरा खेल मैदान के बजाय पश्चिमपुर स्थित खेल मैदान पर होगी।
उक्त जानकारी देते हुए क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विवेक सिंह ने बताया कि पिंडरा खेल मैदान पर तीन दिवसीय पिंडरा महोत्सव होने के कारण अब स्थान परिवर्तित कर पिंडरा ब्लॉक के पश्चिमपुर कर दिया गया। दो दिन तक चलने वाले विकास खण्ड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 22 व 23 दिसम्बर को होगा। जिसमें पहले दिन 22 को एथलेटिक्स और कुश्ती 23 को बालीबाल कबड्डी प्रतियोगिता होगी। जिसमें विकास खण्ड के युवा खिलाड़ी 21 दिसम्बर तक पंजीकरण करा सकते हैं।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ
15 हजार करोड़ के जीएसटी घोटाले का आरोपी गिरफ्तार