पिंडरा।तहसील बार एसोसिएशन पिंडरा का वार्षिक चुनाव 29 दिसम्बर को होगा। इसके लिए पहले दिन 3 पदों के लिए 4 लोगों ने नामांकन दाखिल किया।
तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के गहमागहमी के बीच सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए कृपाशंकर पटेल, उपाध्यक्ष पद के लिए अरभेन्दु मिश्रा व प्रबंध समिति के लिए योगेंद्र नाथ चौरसिया व सुनील कुमार मिश्रा ने नामांकन किया। चुनाव अधिकारी बच्चालाल यादव व मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को भी नामांकन होगा। चुनाव 29 दिसम्बर व मतगणना 30 दिसंबर को होगा।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ
15 हजार करोड़ के जीएसटी घोटाले का आरोपी गिरफ्तार