बाइक रोककर मारपीट कर मोबाइल छीन ली

वाराणसी बड़ागांव बारात से लौट रहे युवकों को रास्ते में रोक कर बदमाशों ने मारपीट कर मोबाइल छीन ली इस संदर्भ में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है।
जानकारी के अनुसार बड़ागांव थाना क्षेत्र के गांगकला (पश्चिम का पुरा) निवासी अजीत कुमार पटेल पुत्र हरी लाल पटेल ने बड़ागांव में तहरीर देकर बताया कि 25 मई की रात लगभग 12:30 बजे मैं अपने बाइक से फकीरपुर गांव से बारात से वापस हरहुआ की तरफ आ रहा था कि हरहुआ पंचकोशी मार्ग पर वाटर पार्क के समीप दो बाइक सवार युवकों ने ओवरटेक करके मेरे बाइक को रोककर मुझे गाली देते हुए मारपीट कर मेरी मोबाइल छीन लिए। इस संदर्भ में अजीत कुमार के तहरीर पर बड़ागांव पुलिस अज्ञात मोबाइल छिनैती करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन कर रही है।

About The Author

Share the News