पिंडरा।
फूलपुर थाना क्षेत्र के रामपुर (सुखदेवपुर) में विद्युत स्टेरॉड में करंट उतरने से भैस की मौत हो गई। घटना सोमवार को सायँ साढ़े 6 बजे की है।
बताते है कि उक्त गांव निवासी सभाजीत यादव की भैंस घर के समीप खेत मे चरने गई थी। तभी वहां बिजली के खम्बे के सहारे के लिए लगे स्टेराड में भैस के सटते ही वह छटपटा कर गिर पड़ी और करंट से उसकी मौत हो गई। पशुपालक के मुताबिक उक्त भैस की कीमत 65 हजार रुपये थी। वही उक्त घटना से पशु पालकों में आक्रोश है और कहाकि इस तरह की घटना का बिजली विभागथ जिम्मेदारी भी नही लेता। नुकसान पशु पालकों को उठाना पड़ता है।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ