बड़ागांव।पूजा भंडारे में गए युवक की मोटर साइकिल चोरी ऑनलाइन सूचना के 25 दिन बीत जाने के बाद बड़ागांव पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज ।
जानकारी के अनुसार बड़ागांव थाना क्षेत्र के चकखरावन बड़वापुर निवासी विकास कुमार पटेल पुत्र स्व राजेन्द्र पटेल की बाइक उस समय चोरी हो गई जब वह नटवा पुल के पास योगेंद्र पटेल के यहां पूजा भंडारे मे 28 अप्रैल 25 को गया था। शाम करीब 7:30 से 8:30 के बीच बाइक
UP65 CH 8242 चोरी हो गयी है। इस संदर्भ में विकास कुमार ने 10-05-2025 को मोटर साइकिल खो जाने की आन लाइन रिपोट दर्ज करायी थी। बड़ागांव पुलिस 24 मई को मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ