पत्नी की विदाई न करने पर ससुराल में किया शराब पीकर तांडव

बड़ागांव। थानाक्षेत्र के दासेपुर गांव में स्थित अपने मायके वैवाहिक समारोह में शामिल होने आयी पत्नी की विदाई न होने पर पति ने शराब पीकर हंगामा शुरू कर दिया और मारपीट करते हुए पत्नी और उसके मायके वालों को जान से मारने की धमकी दिया। विवाहिता के पिता की तहरीर पर स्थानीय पुलिस दामाद के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच कर रही है।
उपरोक्त गांव निवासी मांता प्रसाद के घर वैवाहिक कार्यक्रम चल रहा था 21 मई को घर में मेंहदी का कार्यक्रम चल रहा था घटना से दो दिन पहले मैं अपनी बेटी नेहा को ससुराल से विदा कराकर घर लाया था समारोह के दौरान ही थाना मंडुवाडीह के रहने वाले मेरे दामाद मनीष शराब पीकर आया और मारपीट करते हुए वाद विवाद करने लगे बीच बचाव करने पर मेरी बेटी को भी मारा पीटा और उसकी विदाई करने की जिद पर अड़ गये और विदाई न करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगा।

About The Author

Share the News