6 मजदूरों की हालत गंभीर; ज्यादातर मजदूर उत्तर प्रदेश के रहने वाले~~~
तेलंगाना के हैदराबाद में राजेंद्र नगर स्थित कराची बेकरी में गुरुवार को गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इससे बेकरी में मौजूद 15 मजदूर झुलस गए। इनमें छह की हालत गंभीर है।
बताया गया कि गैस लीकेज के कारण धमाका हुआ। घायलों में ज्यादातर मजदूर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। बेकरी प्रबंधन ने सभी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज किया है।
वहीं, सीएम रेवंत रेड्डी ने कराची बेकरी में धमाके की घटना पर दुख जताया है। सीएम रेड्डी ने दुर्घटना में घायल हुए मजदूरों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने का आदेश दिया है।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ