पिंडरा। फूलपुर थाना क्षेत्र के कहरका रेलवे क्रॉसिंग पर युवक अपनी बाइक खड़ी कर मालगाड़ी के सामने कूद गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार जौनपुर जनपद केराकत थाना क्षेत्र के सोहनी ग्राम निवासी जगजीवन कश्यप उम्र 22 वर्ष अपनी होंडा शाइन बाइक से आया और क्रॉसिंग पर ही अपनी बाइक खड़ी कर जौनपुर से बनारस की तरफ जा रही मालगाड़ी के सामने कूद कर अपनी जान दे दी उसकी शिनाख्त मोबाइल के द्वारा हुई। फूलपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए शिवपुर स्थिति मर्चरी हाउस भेजा परिजनों को मिली सूचना के आधार पर परिजन भी मौके पर आ गए थे।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ