पिंडरा।
फूलपुर थाना क्षेत्र के ठठरा गांव के समीप शुक्रवार की रात्रि में सहज जन सेवा केंद्र संचालक से असलहे के बल पर डेढ़ लाख रुपए की लूट की घटना हो गई। पुलिस लूट को संदिग्ध मानते हुए जांच पड़ताल में जुट गई।
बताते है फूलपुर थाना क्षेत्र के ठठरा निवासी अवधेश कुमार , नयेपुर में सहज जनसेवा केंद्र खोला हुआ है। रात्रि साढ़े 9 बजे वह बाइक से अपने घर जा रहा था। तभी घर से कुछ दूरी पर एक बाइक पर सवार तीन बदमाश आये और उसे ओवरटेक कर बाइक को रोक लिया और असलहा सटाते हुए उसके गले मे टँगे बैग को लेकर कुआर की तरफ भाग निकले।
घटना के बाद वह भयभीत हो गया और बदमाशों के जाने के बाद चिल्लाया और जब आसपास के लोग पहुचे तो लूट होने की बात बताई। वही घटना पर सूचना पर पहुचे इंस्पेक्टर फूलपुर प्रवीण कुमार सिंह ने घटना को संदिग्ध मानते हुए कहाकि रात्रि में केंद्र चालू करना और घर के समूह लूट होना कुछ संदेह पैदा करता है। जांच के बाद ही कुछ बता सकते है।
वैसे लूट की सूचना पुलिस को मिलते ही मौके पर एसीपी पिंडरा प्रतीक कुमार, इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज रवि प्रकाश सिंह समेत अनेक पुलिसकर्मी मौके पर पहुच गए।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ