पिंडरा। थाना मिर्जामुराद के करधना भटपुरवा निवासी गोविंद पटेल पुत्र विजय पटेल को हत्या की नीयत से गोली मारी गई इस को लेकर सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉo आर एस पटेल के निर्देश पर सरदार सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा बाबतपुर स्थित कार्यालय पर डीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल को ज्ञापन सौंप कर कार्यवाही की मांग की।
जानकारी के अनुसार बीते सोमवार की रात लगभग 9:00 बजे एक ही बाइक पर गोविंद अपने छोटे भाई अरविंद पटेल के साथ जा रहा था कि अज्ञात बदमाशों ने गोविंद के कनपटी पर असलहा सटाकर गोली मार दी संजोग बढ़िया था कि गोली कनपटी के ऊपर लगी। अरविंद पटेल तत्काल अपने भाई गोविंद को लेकर एक निजी चिकित्सालय ले गया जहां उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। मौके पर पुलिस पहुंची और घायल अवस्था में गोविंद पटेल को नजदीक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने शिव प्रसाद गुप्त अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन परिजनों ने गोविंद पटेल का इलाज एक निजी चिकित्सालय में करवा रहे है जहां उसे आईसीयू में रखा गया है।
इसी बीच सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आर एस पटेल को घटना की जानकारी हुई तो सैकड़ों सरदार सैनिकों के साथ निजी अस्पताल पहुंचे जहां गोविंद पटेल और परिवार जनों ने आपबीती घटना बताई, इसी दौरान गोविंद पटेल के छोटे भाई अरविंद पटेल ने सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मदद की गुहार लगाई, सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हर संभव मदद का भरोसा दिया। प्रशासन की लचर व्यवस्था से क्षुब्ध सरदार सेना के कार्यकर्ताओं ने आज उपायुक्त गोमती जोन आकाश पटेल से मिलकर 3 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा जिसमें
अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी कर उचित कार्रवाई किया जाय।
पीड़ित गोविन्द पटेल व उनके परिजनों को तत्काल सरकारी सुरक्षा मुहैया कराया जाए।
गोविंद पटेल को तत्काल शस्त्र लाइसेंस निर्गत किया जाए।
इस मौके पर अरविंद पटेल, सरदार सेना के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य गोविंद पटेल, घनश्याम पटेल, अमन पटेल, अभिनव पटेल, रामाश्रय पटेल, आनंद पटेल, बृजेश पटेल सुरेंद्र पटेल प्रेमी, मुन्ना पटेल, नरेंद्र पाल, अजीत पाल, सुनील पटेल, कन्हैया पटेल व सुमित सहित सरदार सेना के दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ