पिंडरा। विकास खण्ड पिंडरा के अजईपुर, जमापुर व पिंडरा में ग्राम सभा मे प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान के तहत मंगलवार को वृहद सफाई अभियान चलाया गया। एडीओ पंचायत अशोक चौबे के नेतृत्व में चले सफाई अभियान में सड़क के किनारे, तालाबों व सार्वजनिक स्थानों के धार्मिक स्थलों पर चले सफाई अभियान में प्लास्टिक को बोरियों में भरकर आरआरसी सेंटर भेजा गया। इस ग्रामीणों को जागरूक किया गया। अधिकारियों ने अपील की कि कूड़ा करकट सड़क के किनारे न फेके उसे पंचायत द्वारा दिये गए बोरियों में रखे। इस दौरान ग्राम प्रधान उदयभान, ग्राम प्रधान विनोद पटेल सेक्रेटरी गोविंद गिरी के अलावा दर्ज़नो सफाईकर्मी मौजूद रहे।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ
15 हजार करोड़ के जीएसटी घोटाले का आरोपी गिरफ्तार