पिंडरा।
वैवाहिक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे शिक्षक की बाइक चोर ले उड़े। जब आधे घंटे बाद लौट तो बाइक गायब मिली। घटना फूलपुर के बैकुंठपुर गांव की है।
बताते है कि पेशे से शिक्षक सन्तोष कुमार भारद्वाज गांव के ही जयप्रकाश राजभर के बेटी के शादी में शनिवार की रात्रि में शामिल होने गए थे, खाना खाने के बाद जब बाइक के पास पहुचे तो बाइक गायब मिली। उसके बाद काफी खोजबीन की। बाइक न मिलने पर पुलिस को सूचना दी । पुलिस ने तहरीर के आधार पर चोरी का मुकदमा दर्ज किया।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ