वाराणसी बड़ागांव थाना क्षेत्र के चिलबिला गांव निवासी शिव शंकर की पुत्री मीना देवी की शादी परमलपट्टी नेवढ़िया जौनपुर निवासी स्व लालजी राम के पुत्र कैलाश कुमार के साथ 29-5-2011 को हुई उस समय शिव शंकर ने अपनी पुत्री की शादी में अपने सामर्थ के अनुसार दान दहेज भी दिया। उसके बाद भी मीना देवी को ससुराल वाले बराबर प्रताड़ित करते रहे। सम्मानित लोगों के बीच कई बार सुलह समझौता भी हुआ इसके बाद भी मीना देवी के साथ प्रताड़ना बंद नहीं हुआ इसी दौरान मीना देवी को दो पुत्र हुए उसमें शिव 12 वर्ष वह अंश कुमार 8 वर्ष आखरी बार 7-11-2023 को फिर एक बार समझौता हुआ समझौता के बाद भी मीना देवी को उसके ससुराल वालों में सास निर्मला देवी, पति कैलाश कुमार, देवर महेंद्र, देवरानी सोनी देवी, निवासी परमलपट्टी नेवढ़िया जौनपुर के प्रताड़ना से तंग आकर मीना देवी पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के यहां
गुहार लगाई पुलिस कमिश्नर के आदेश पर उपरोक्त लोगों के खिलाफ धारा 498A, 354ख, 323 ,504 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ
15 हजार करोड़ के जीएसटी घोटाले का आरोपी गिरफ्तार