बड़ागांव। वाराणसी थानाक्षेत्र के देवचंदपुर गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर शुक्रवार की शाम वहां काम करने वाले महिला मजदूरों को गांव के ही कुछ दबंग छींटाकशी करने का विरोध करने पर दबंगों ने दो मजदूरों और उनकी पत्नियों को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्रित होने लगे तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। भट्ठा संचालक हरिहर प्रसाद ने घटना के दिन ही देर शाम स्थानीय थाने में पांच नामजद सहित अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थानाक्षेत्र के साधोगंज निवासी भट्ठा संचालक हरिहर प्रसाद जायसवाल ने पुलिस को दिये गये प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि मेरा ईंट भट्ठा देवचंदपुर गांव में स्थित है घटना के समय मेरे भट्ठे पर दो सगे भाई राजकुमार बनवासी, पप्पू बनवासी तथा उनकी पत्नियां संजू और मंजू ईंट पथाई का काम कर रहे थे उसी समय देवचंदपुर गांव निवासी बाबुलाल, विक्की, अंकित , विकास एवं आशुतोष सहित आधा दर्जन से ज्यादा अज्ञात लोग भट्ठे पर काम कर रही महिलाओं से छींटाकशी करने लगे जब इसका विरोध उनके पतियों ने किया तो आरोपी सभी लोग लाठी डंडा लेकर दोनों मजदूरों को मारने लगे तथा बीच बचाव करने पहुंची उनकी पत्नियों को भी मारपीट कर घायल कर दिया सभी का उपचार स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया जहां राजकुमार बनवासी को गंभीर चोट लगने के कारण चिकित्सकों ने मंडलीय अस्पताल के लिए भेज दिया है।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ
15 हजार करोड़ के जीएसटी घोटाले का आरोपी गिरफ्तार