गुटखा कंपनी का विज्ञापन करने पर बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन को केंद्र सरकार ने नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंड पीठ में चल रहे मामले की सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने कोर्ट को जानकारी दी है।
लखनऊ के वकील मोतीलाल यादव ने एक याचिका सितंबर 2022 में हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में दायर की थी। इसमें उन्होंने मांग की थी कि गुटखा कंपनी का विज्ञापन करने वाले अभिनेताओं पर 50 लाख का जुर्माना लगाया जाए और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट के वायलेशन के लिए उनके पद्म अवॉर्ड भी उनसे वापस लिए जाए।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ