दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, पति सहित 11 पर मुकदमा दर्ज

बड़ागांव।बड़ागांव थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव की रहने वाली बबीता यादव ने अपने पति अनिल यादव समेत संयुक्त परिवार के अन्य सदस्यों पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बबीता यादव का विवाह 27 अप्रैल 2022 को अनिल यादव निवासी चन्दापुर/उदयपुर, थाना चोलापुर के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से सम्पन्न हुआ था। शादी के समय बबीता के परिजनों ने अपनी हैसियत के अनुसार नकद राशि, आभूषण, कीमती वस्त्र व घरेलू सामान उपहार स्वरूप दिए थे। विवाह के बाद वह अपने पति के साथ ससुराल में रहने लगी और दोनों का दाम्पत्य जीवन सामान्य रूप से चल रहा था। इसी बीच 9 सितम्बर 2023 को बबीता ने एक पुत्री को जन्म दिया।
कुछ समय बाद अनिल यादव की बिहार के एक सरकारी विद्यालय में अध्यापक पद पर नियुक्ति हो गई। नौकरी लगते ही उसका व्यवहार बबीता के प्रति बदलने लगा। आरोप है कि अनिल यादव एवं उसके परिवारजन दहेज में 25 लाख रुपये की मांग करने लगे। मना करने पर बबीता के साथ मारपीट की जाने लगी और उसे अपशब्द कहे गए।
बबीता के अनुसार, ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य देवर,सास-ससुर,चाचा ससुर,चाची-सास अप्रैल 2024 की सुबह लगभग 7:30 बजे सभी आरोपियों ने एक राय होकर हमे मारपीट कर घर से निकाल दिया।और मेरा पैसा भी छीन लिया गया और जान से मारने की धमकी दी गई।
बड़ागांव पुलिस विभिन्न धाराओं में सभी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच कर रही है।

About The Author

Share the News